यूक्रेन की गणितज्ञ को प्रतिष्ठित फिल्ड्स मेडल सम्मान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 07:53 PM
यूक्रेन की गणितज्ञ को प्रतिष्ठित फिल्ड्स मेडल सम्मान
ऑडियो सुनें

बर्लिन. यूक्रेन की गणितज्ञ मैरीना वियाजोवस्का को मंगलवार को प्रतिष्ठित फिल्ड्स मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई. उनके साथ तीन और लोगों को भी यह सम्मान दिया जाएगा. फिल्ड्स मेडल को गणित का नोबेल पुरस्कार माना जाता है.

इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमेटिशियन ने कहा कि लुसाने स्थित स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यरत वियाजोवस्का ने एक समान गोलों को अष्ट आयामी ढांचे में बहुत ही सघन अवस्था में रखने की दिशा में कार्य किया है. वियाजोवस्का ने कहा कि रूस ने फरवरी महीने में यूक्रेन पर हमला किया और इसने उनकी और सभी यूक्रेनवासियों की जिंदगी बदल दी है.

उन्होंने कहा,‘‘जब से युद्ध शुरू हुआ है तो वह गणित सहित किसी और विषय के बारे में नहीं सोच पाती हैं.’’ वियाजोवस्का ने कहा कि यद्पि अध्यापन उन्हें कुछ सुकून देता है. उन्होंने कहा,‘‘जब मैं कक्षा में होती हूं तो मुझे सबकुछ भूल जाना पड़ता है क्योंकि मुझे कक्षा पर ध्यान देना होता है.’’ वियाजोवस्का ने कहा, ‘‘इससे मुझे अपने भीतर के भय और दर्द को भूलने में मदद मिलती है.’’

अन्य विजेताओं में जिनेवा विश्वविद्यालय के फ्रांसीसी गणितज्ञ ह्यूगो डुमिनिल-कोपिन, प्रिंसटन के कोरियाई-अमेरिकी गणितज्ञ जून हुह और आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ब्रिटिश गणितज्ञ जेम्स मेनार्ड शामिल हैं. प्रत्येक चार साल पर 40 साल से कम उम्र के गणितज्ञों को फिल्ड्स मेडल से सम्मानित किया जाता है.

आम तौर पर फिल्ड्स मेडल की घोषणा इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमेटिशियन में की जाती है, जो इस साल रूस में होने वाली थी लेकिन बाद में इसे हेलंिसकी में स्थानांतरित कर दिया गया.

अंतरराष्ट्रीय गणित संघ के अध्यक्ष कार्लोस ई केनिग ने कहा, ‘‘ रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ जारी बर्बर युद्ध, स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कोई भी विकल्प व्यवहारिक नहीं है.’’ वियाजोवस्का ने हाल में अपना एक व्याख्यान यूक्रेन की युवा गणितज्ञ युलिया जदनोवक्सा को सर्मिपत किया था जिनकी मौत रूसी मिसाइल हमले में हो गयी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu