पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक स्कूल पर हमले के बाद नौ आतंकवादी मारे गए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 31 Mar 2026 03:28 PM
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक स्कूल पर हमले के बाद नौ आतंकवादी मारे गए
ऑडियो सुनें

पेशावर: उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान में कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को आतंकवादियों ने खैबर जिले की बारा तहसील के अका खेल इलाके में स्थित ख्वाजा मीर काले सरकारी हाई स्कूल पर हमला कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि उनका मकसद इमारत पर कब्जा करना था।

हमले के दौरान आतंकवादियों ने राष्ट्रीय ध्वज उतारकर स्कूल भवन पर अपना झंडा फहरा दिया। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और भीषण गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी के बाद नौ आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बलों ने स्कूल पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज फिर से फहरा दिया।

आतंकवादियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें उन्हें स्कूल पर कब्जा कर झंडा फहराते देखा जा सकता था। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। स्कूल को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav