विश्व कप का पहला मैच हारने के बाद ट्यूनीशियाई कोच बर्खास्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jun 2026 03:13 PM
विश्व कप का पहला मैच हारने के बाद ट्यूनीशियाई कोच बर्खास्त

ऑडियो सुनें

मोंटेरी: ट्यूनीशिया ने विश्व कप फुटबॉल के पहले मैच में स्वीडन से 1 . 5 से मिली हार के बाद कोच साबरी लामूची को बर्खास्त करके फ्रेंच कोच हर्वे रेनार्ड को नियुक्त किया। ट्यूनीशियाई फुटबॉल महासंघ ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 54 वर्ष के लामूची को जनवरी में ही कोच बनाया गया था।

इस हार के बाद ट्यूनीशिया की अंतिम 32 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। टीम को शनिवार को जापान से और 25 जून को नीदरलैंड से खेलना है। इससे पहले 1998 विश्व कप में ग्रुप चरण में इंग्लैंड और कोलंबिया से हारने के बाद भी ट्यूनीशिया ने कोच हेनरिक कास्परजाक को हटा दिया था । ट्यूनीशिया सातवीं बार विश्व कप खेल रहा है लेकिन कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav