भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस, स्लोवाकिया यात्रा को ‘अत्यंत सार्थक’ करार दिया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jun 2026 04:58 PM
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस, स्लोवाकिया यात्रा को ‘अत्यंत सार्थक’ करार दिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया विदेश यात्रा को शुक्रवार को ” अत्यंत सार्थक” बताया और कहा कि भारत में आने वाले दिनों में इसके “सकारात्मक व दूरगामी परिणाम” दिखाई देंगे। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद लौट आए हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा को “अत्यंत सार्थक” बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसने भारत की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ देश में प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और कौशल विकास क्षेत्रों में भी एक नया आयाम जोड़ा है।

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, “पूर्वी यूरोपीय देश स्लोवाकिया जैसे देश के साथ एक महत्वपूर्ण संबंध की स्थापना आज प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान भारत द्वारा हासिल की गई एक बहुआयामी उपलब्धि है।” भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, “इस यात्रा के अत्यंत सकारात्मक और दूरगामी परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav