ईडी ने जमीन धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापे मारे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jun 2026 01:57 PM
ईडी ने जमीन धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में छापे मारे
ऑडियो सुनें

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय ने गाजियाबाद में कथित जमीन और रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजधानी में ठिकानों पर तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि यह जांच ‘श्रेष्ठ प्रॉपबिल्ड’ के प्रवर्तक संदीप ंिसह, सेवा सुरक्षा सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर समिति के सदस्यों को पुर्निवकास परियोजना के तहत फ्लैट देने का वादा करके, गाजियाबाद के अकबरपुर बेहरामपुर में 41,544 वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर अपने अधिकार छोड़ने के लिए झांसे में लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर विकास अधिकारों का ”दुरुपयोग” करते हुए, समिति की जमीन और फ्लैट तीसरे पक्ष को बेचकर समिति के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav