
18 Years Of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिर्फ एक सीरियल नहीं, बल्कि इमोशन बन चुका है। सीरियल का सफर साल 2008 में आज के ही दिन शुरू हुआ था। आज 28 जुलाई को इस सीरियल ने 18 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जश्न भी भव्य मनाया गया। मेकर्स ने इवेंट आयोजित किया। जहां, जेठा लाल यानी दिलीप जोशी, बापू जी (अमित भट्ट) और पोपटलाल (श्याम पाठक) को एक साथ देखा गया।
साथ नजर आए जेठालाल-बापूजी और पोपटलाल
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को देखते हुए एक पूरी पीढ़ी बड़ी हो गई है। आज भी यह पसंदीदा शो बना हुआ है। पूरा परिवार साथ बैठकर इसका लुत्फ उठाता है। सीरियल के 18 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया, जहां सीरियल की कास्ट शामिल हुई। इवेंट में जेठा लाल, पोपटलाल और बापूजी साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ने पैप्स को पोज दिए।
‘बापूजी’ का वीडियो वायरल
इस आइकॉनिक सीरियल में बापूजी का किरदार एक्टर अमित भट्ट निभाते हैं। उनकी उम्र 53 वर्ष है। शो में अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वे टोपी का सहारा लेते हैं। इसी के जरिए वे अपने काले बाल छिपाते हैं। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बबीता जी को क्यों आया गुस्सा?
इसी बीच अभिनेत्री मुनमुन दत्ता का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ‘तारक मेहता’ में मुनमुन को बबीता जी की भूमिका में देखा जाता है। वायरल वीडियो में वे पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं।



