कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए दो प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम जिले में एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह राशि जिला प्रशासन द्वारा घोषित छह-छह लाख रुपये की तत्काल सहायता के अतिरिक्त होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मुख्यमंत्री ने कुलगाम में दो मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी ंिनदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।” पोस्ट में कहा गया है, ”उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह राशि जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाली छह-छह लाख रुपये की तत्काल सहायता के अतिरिक्त होगी।” अब्दुल्ला ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम एक ईंट-भट्ठे पर हुए आतंकवादी हमले में दीपक रात्रे और बोंिपदर नामक श्रमिकों की मौत हो गयी। दोनों 20 से 30 वर्ष की आयु के थे। अधिकारियों ने बताया कि दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बोंिपदर को पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), अनंतनाग ले जाया गया। बाद में उन्हें शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान, सौरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button