मुस्लिम लीग हमें न उकसाए: भाजपा ने सावरकर विवाद पर कहा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Aug 2026 03:23 PM
मुस्लिम लीग हमें न उकसाए: भाजपा ने सावरकर विवाद पर कहा
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को मुस्लिम लीग को चेतावनी दी कि वह विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े एक सवाल के कारण एक शिक्षक को निलंबित किए जाने पर हुए विवाद को लेकर पार्टी को ”उकसाने” की कोशिश न करे। पार्टी ने वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, ”अगर ऐसा है, तो उन्हें इटली का राष्ट्रगान गाने दें।” भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की प्रमुख सहयोगी मुस्लिम लीग कोई विशेष विमर्श को बनाने की पुरानी परिपाटी की ‘वापसी’ की कोशिश करती है, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

केरल की कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार में शिक्षा विभाग इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक के पास है। चंद्रशेखर ने कहा, ”हमें उकसाएं नहीं।” उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग को ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले सावरकर से जुड़े मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।

चंद्रशेखर ने राज्य में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण नहीं गाने के फैसले को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत तब तय किए गए थे जब सत्ता में कांग्रेस की सरकार थी। चंद्रशेखर ने सवाल किया, ”तो फिर आज कांग्रेस के लोग क्यों कह रहे हैं कि हम यह अंतरा नहीं गाएंगे, हम वह अंतरा नहीं गाएंगे?” भाजपा नेता का यह बयान केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन और कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाए जाने का विरोध करने के एक दिन बाद आया।

चंद्रशेखर ने इस मामले पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ऐसे विषय नहीं हैं जिन पर राजनीतिक दलों की सुविधा के अनुसार फैसला किया जाए। उन्होंने कहा, ”हम भारतीय, जो भारत के नागरिक हैं, इसे पूरा गाएंगे और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को भी पूरा गाएंगे।” चंद्रशेखर ने कहा कि ”अगर कांग्रेस को इससे कोई दिक्कत है, तो वह उसके नेताओं को इटली के राष्ट्रगान की एक प्रति भेज सकते हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें इटली का राष्ट्रगान गाने दीजिए।” उनका इशारा संभवत: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के इटली मूल की ओर था।

भाजपा नेता ने राज्य की मुख्य विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण को गाने का विरोध किये जाने का संभवत: संदर्भ देते हुए कहा, ”तो फिर उन्हें कार्ल मार्क्स का कोई जर्मन गाना गाने दें।” उन्होंने कहा, ”हम भारतीय, जो भारत के नागरिक हैं, हम सभी इसे पूरा गाएंगे और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी पूरा गाएंगे।”

मुस्लिम लीग के नेता और केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने कहा था कि अगर और शिक्षक उस विवादित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में शामिल पाए गए – जिसमें ंिहदुत्व विचारक सावरकर को ‘अंग्रेजों से सबसे ज्Þयादा सज़ा पाने वाले” स्वतंत्रता सेनानी बताया गया था, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मुस्लिम लीग को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। वीर सावरकर भारत की आजादी की लड़ाई का एक अहम हिस्सा हैं। अगर आप उन्हें पसंद नहीं करते, तो न करें।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने इतिहास में सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को दरकिनार कर दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav