अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Jul 2022 03:33 PM
अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमरनाथ हादसे में फंसे छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है. इनमें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के रेजिडेंट कमिश्नर गणेश मिश्रा का मोबाइल नंबर+919997060999 तथा छत्तीसगढ़ सदन का हेल्पलाइन नंबर 01146156000 है। आपदा में फंसे तीर्थ यात्री या उनके परिजन इन नम्बरों में सम्पर्क कर सूचना दे सकते हैं.

बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबल अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव व राहत अभियान में लगे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए अमूल्य जीवन के नुकसान से गहरा दुख पहुंचा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  2. 2 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Nandkishoryadav