दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मध्य दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने ज़लिा-स्तर पर वर्तमान मौसम की स्थिति के आकलन (नाउकास्ट) के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों तक यानी रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button