
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की साझा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत, विभिन्न क्षेत्रों में विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। दोनों राज्यों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने एवं सहयोग के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
सीएम साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री हरिचंदन जी से आत्मीय चर्चा की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री साय ने कलआज महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन-पूजन कर विधिवत आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने महाप्रभु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। श्री साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर स्थित 11वीं शताब्दी के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में भगवान लिंगराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।



