अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस सरकार को कोई और दूसरा काम नहीं करना है। इनको सिर्फ लोगों को बांटना है। मदरसों के साथ इन्होंने भेदभाव किया है। भाजपा को सिर्फ तोड़ना आता है। आधी-अधूरी नौकरी और आधी-अधूरी शिक्षा देने का काम भाजपा ने किया था। हमारी सरकार आने पर सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे। आने वाले समय हम शिक्षा मित्रों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। उनको एक शिक्षके रूप में सम्मानित करेंगे।
अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर सपा के दो उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति बताई जा रही है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी।