चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजय सिंह सहित 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
पुलिसकर्मी के घायल होने के सवाल पर बोले नई दिल्ली के डीसीपी
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी के घायल होने के बारे में पूछे जाने पर नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, ‘कुछ लोगों को चोटें आई हैं; हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।”
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही पुलिस
प्रदर्शनकारी जंतर मंतर रोड से जंतर मंतर की तरफ लगातार बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उन्हें बार-बार खदेड़ रही रही है।
100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इसस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।
आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में
जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम एक हिंदुस्तानी की आवाज बुलंद करने आए हैं। इस देश में सरकार चुनने वाली आम जनता है, सरकार खुद से नहीं बनती, तो हमारे वोट क्यों काटे जा रहे हैं?”
ड्रोन से निगरानी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।