UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Oct 2026 02:31 PM
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली नई तैनाती…
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश में शासन ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जौनपुर और मऊ के सीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आगे पढ़ें…

 

उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को अब मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात थे।
शासन की ओर से जारी सूची में पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूविज्ञान एवं खनिकर्म, मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और अन्य विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 

इन अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है, जबकि प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav