इंदौर में सड़क से अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर पथराव, आठ लोग गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 05:18 PM
इंदौर में सड़क से अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर पथराव, आठ लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

इंदौर में मंगलवार को एक सड़क से अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने सरकारी अमले पर पथराव कर दिया और इस घटना के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना पिपल्याहाना क्षेत्र में ‘आरई-2’ सड़क से अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि सड़क से करीब 80 मकानों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गई थी। सिंह ने बताया,”कार्रवाई के अंतिम दौर के दौरान कुछ महिलाएं और युवक एकत्रित हुए। उन्होंने सरकारी अमले पर पीछे से पत्थर फेंके। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और मौके से लोगों को खदेड़ा।”

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना के वीडियो फुटेज देखकर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पथराव में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav