IND vs WI Cricket : भारत ने जीता तीसरा टी20 मैच, वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया,

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM
IND vs WI Cricket : भारत ने जीता तीसरा टी20 मैच, वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया,
ऑडियो सुनें

अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया।

रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। रांची में खेले गए दूसरे टी20 में 250 रन चेज करने वाली वेस्‍टइंडीज के लिए 224 रन का लक्ष्‍य आसान लग रहा था। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और मेहमान टीम को मुकाबला नहीं जीतने दिया। ओस ने भी भारतीय गेंदबाजों का साथ दिया। विंडीज टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group