रायपुर. डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल वाले कार और 2-3 करोड़ रुपए नहीं मिलने पर ताने देने लगे थे। पति ने मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाया। महिला थाने में शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई, लेकिन समझौता नहीं हुआ।
पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, आरंग के भानसोज निवासी पूजा बंजारे की शादी जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी में घरेलू सामान और सोने की चेन देने के बावजूद सास ललिता बंजारे, ससुर कोमल सिंह बंजारे सहित अन्य परिजन प्रताड़ित करते थे। चार जनवरी 2025 को पति ने जमीन बेचकर 2-3 करोड़ लाने को कहा। इनकार करने पर मारपीट की।
हालांकि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान भी प्रताड़ना जारी रही। बच्चे के जन्म के बाद पति ने मायके पहुंचा दिया। आरोप है कि दो सितंबर 2026 को पति और ससुराल वालों ने भानसोज पहुंचकर मारपीट की थी।