मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह ईरान के दौरे पर जायेंगे । क्रेमलिन ने इसकी जानकारी दी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेशकोव ने बताया कि पुतिन, ईरान और तुर्किये के नेताओं के साथ त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होने के लिये अगले मंगलवार को तेहरान जायेंगे।
इस बैठक में सीरिया से संबंधित मसलों पर चर्चा होगी। पेशकोव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि इस दौरे के दौरान पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ अलग से मुलाकात करेंगे ।