उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्य ने अपने ही पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पति गिरधारीलाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तराखंड सरकार की महिला मंत्री रेखा आर्य फफक फफक कर रोईं। अपनी घरेलू पीड़ा और सांसारिक जीवन का दर्द बताने के लिए ऐसी वीडियो जारी की जो आम महिला भी करने की हिम्मत नहीं करती।
मंत्री होते हुए भी ये सब करना पड़ा !
आखिर पति गिरधारी लाल साहू ने ऐसा क्या किया जो मंत्री के आँसू नहीं थम रहे हैं। मंत्री रेखा आर्य ने रोते रोते पति पर आरोप लगाए कि पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। उन्होंने अपने पति गिरधारीलाल साहू के ख़िलाफ़ देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो जारी कर बयां किया दर्द। एफआईआर में पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों का जिक्र। जान को खतरे से जुड़े एक संदिग्ध ऑडियो का भी दिया हवाला।
देखिए वीडियो