Job News: इस संस्था में निकली है प्रोफेसर- असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, 15 विभागों में होगी जॉइनिंग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Oct 2026 11:25 AM
Job News: इस संस्था में निकली है प्रोफेसर- असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, 15 विभागों में होगी जॉइनिंग…
ऑडियो सुनें

अच्छे इंस्टीट्यूट में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनआईटी में जॉब लेने का चांस हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) वारंगल को अच्छे टीचर्स की जरूरत है। यहां प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और ग्रेड-II पर वैकेंसी आई है। ये सभी खाली पद संस्थान अपने 15 विभागों में भर रहा है। जिसके लिए आधिकारिक भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

 

एनआईटी वारंगल फैकल्टी की यह पोजीशन केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट स्टडीज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एजुकेशन जैसे डिपार्टमेंट के लिए हैं। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के पोस्ट सबसे ज्यादा हैं। 34 में से 24 पद इस पोजीशन के लिए आए हैं। ऐसे में योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती में अभी अप्लाई कर सकते हैं। विंडो 30 नवंबर 2026 रात 11:59 तक खुली रहेगी।

किस विभाग के लिए फैकल्टी के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सभी पद के लिए पीएचडी की डिग्री मांगी गई है। बी.ई/बीटेक के बाद जिन अभ्यर्थियों ने सीधे पीएचडी की है, वो भी एलिजिबल हैं। लेकिन पीएचडी से पहले की आवश्यक योग्यताएं तय की गई हैं। इन्हें डिपार्टमेंट वाइज जनना जरूरी है।

सेलेक्शन कैसे होगा?

प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की इन पोजीशन पर उम्मीदवारों का चयन स्क्रूटनी, शॉर्टलिस्टिंग, इसके बाद क्रेडिट प्वाइंट्स, रिटन टेस्ट आदि होगा। शॉर्टलिस्टिंग के लिए टीचिंग और रिसर्च सेमिनार में प्रेजेंटेशन हो सकती है। इसके बाद चुने हुए अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

 

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

जनरल/ओबीसी एनसीएल/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को ₹2000 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए ₹1000 फीस रख गई है। इस भर्ती के लिए विदेशों से भी योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। उनके लिए सभी कैटेगिरी की $50 फॉर्म फीस होगी। एप्लिकेशन के साथ ही आपको आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। इसके साथ-साथ फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को एज प्रूफ के लिए 10वीं, हायर सेकेंडरी/12वीं, पिछली डिग्री सर्टिफिकेट, कैटेगिरी सर्टिफिकेट, फोटो आइडेंटिटी कार्ड, अनुभव सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनआईटी वारांगल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav