ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन करने आए 45 श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया जिससे 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 32 लोग घायल है।
खबर है कि रविवार तड़के करीब 1:30 बजे धान से लदा एक ट्रक ढलान पर बेकाबू होकर पुलिस बैरिकेड तोड़ता हुआ श्रद्धालुओं और सड़क किनारे की दुकानों में जा घुसा। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया, जिससे दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए।
घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।