गरबा में बच्ची को धक्का देने के आरोप में बीजेपी के इंदौर के नेता कमल सिंह चौहान बुरी तरह उलझ गए हैं। लेकिन उन्होंने अपनी सफाई देते हुए वीडियो जारी किया है।
इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग लड़की से अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई है। इस मामले में BJP मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में FIR दर्ज हुई है।
गरबा पंडाल में बच्ची को धक्का देने का मामला नेताजी पर भारी पड़ गया है। मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान पर नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। पार्टी ने भी कमल सिंह चौहान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी सवाल उठ रहे हैं
आरोप है कि बीजेपी के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने एंट्री को लेकर हुए विवाद में नाबालिग लड़की को धक्का दिया और पंडाल से बाहर कर दिया। वीडियो में लड़की उन्हें कहते सुनाई देती है— मुझे हाथ मत लगाओ। 15 अक्टूबर की रात गरबा पंडाल में मामूली बात पर भाजपा के विधानसभा क्षेत्र नंबर 2 के मंडल अध्यक्ष कमल चौहान बैरिकेड पार कर बच्ची से बदतमीजी की थी।
वायरल वीडियो में कमल चौहान बेरिकेडिंग पार करके लड़की के पास पहुंचे। उसे पकड़कर धक्का दिया और ‘तू हट जा यहां से’ कहा। लड़की कहती है- ‘ये ठीक नहीं है’। दरअसल, ये लड़की गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन उसे एंट्री देने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ा था।
BJP नगर अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को अपने दफ्तर पर तलब करके नोटिस जारी किया है और 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
(सफेद शर्ट में कमल चौहान है)