अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा हुआ है। ग्रीनएकर्स में रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। टक्कर के बाद विमान आग का गोला बन गया। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई।
फ्लोरिडा स्थित ग्रीनएक्रेस में एक Learjet 60 बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था। विमान में 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और इलाके में आग फैल गई।
विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और बहामास जा रहा था। दो इंजन वाला यह बिज़नेस जेट दोपहर करीब 12:49 बजे स्थानीय समय पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को रिहायशी सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है।
हम आपको यहां वह आडियो सुना रहे हैं जो क्रेश होने के पहले सामने आया है। लेडी के अंतिम शब्द इस प्रकार हैं :
हम 22 हजार फीट की उंचाई से नीचे गिर रहे हैं.
हे भगवान हम क्रेश होने वाले हैं,
एक लम्बी चीख और सब कुछ खत्म
#PlaneCrash #USNews