ऑनलाइन गेमिंग में जीत का रोमांच और बड़े कैश प्राइज का लालच अक्सर लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने पर मजबूर कर देता है। गेमिंग फ्रॉड आज के समय में ठगी का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है।
ऐसे में आसान कमाई या बड़े प्राइज के झांसे में बिल्कुल न आएं। गेमिंग चैट में कभी भी अपने बैंक विवरण या पासवर्ड साझा न करें.
सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में बैंकों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि संदिग्ध लेनदेन को रोकने और पीड़ितों के नुकसान की भरपाई के लिए बैंकों को जिम्मेदार बनाया जा सकता है.
अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें. बैंक को भी लिखित शिकायत दें. RBI के नियमों के तहत कुछ मामलों में ग्राहक की देनदारी शून्य हो सकती है. बैंक से 30 दिनों में समाधान न मिलने पर RBI लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं.