उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के जगतपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति सुखबीर सिंह ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी सोनम को पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि अवैध संबंध के शक में पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू ने अपनी पत्नी सोनम को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति बच्चों को लेकर फरार हो गया। आखिर इस घटना के पीछे की पूरी कहानी क्या है और आरोपी कहां गया? पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जिला कन्नौज में सुखबीर सिंह ने पत्नी सोनम को कुर्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फायर टीम जब घर पहुंची, तब सिर्फ कंकाल मिला। आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर भाग चुका था। 11 साल पहले लव मैरिज हुई थी। बताया जा रहा है कि पति ने एक दिन पहले पत्नी को गैर युवक संग देख लिया था। इस घटना में सोनम की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।