Opening Day: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘रामायण’ का हाल? जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM
Opening Day: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘रामायण’ का हाल? जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया
ऑडियो सुनें

फैंस को लंबे समय से ‘रामायण’ का इंतजार था। आखिरकार ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में सज चुकी है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए पहला दिन कैसा रहा।

कैसी रही ‘रामायण’ की शुरुआत?
फिल्म ‘रामायण’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देशभर में कुल 13,899 शो में दिखाया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक भारत में 28.82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
इतना हुआ ग्रॉस कलेक्शन
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11,485 शो के जरिए 20.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, कन्नड़ में 701 शो से 3.45 करोड़ रुपये, तेलुगु में 942 शो से 2.83 करोड़ रुपये और तमिल में 490 शो से 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। मलयालम वर्जन ने 281 शो के जरिए 54 लाख रुपये कमाए हैं।इस तरह फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 34.01 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 28.82 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, पहले दिन की फाइनल कमाई के आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।

इन फिल्मों से है टक्कर
रामायण के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी लगी हुई है। ‘जेलर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। हाल ही में इसने दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।इसके अलावा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इन दोनों फिल्मों से ‘रामायण’ की टक्कर होगी।

‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’, ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav