बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन, स्मृति ईरानी के साथ 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 06 Nov 2026 03:18 PM
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन, स्मृति ईरानी के साथ 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे (Nitin Nabin CG Visit) पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas) के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नितिन नबीन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ (Nitin Nabin CG Visit) पहुंचेंगे। बीजेपी अध्यक्ष बनने के करीब 10 महीने बाद उनका यह दौरा हो रहा है। धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।

11 को आएंगी स्मृति ईरानी
नितिन नबीन के दौरे से पहले बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भी छत्तीसगढ़ आएंगी। वे 11 नवंबर को सीधे धरमजयगढ़ जाएंगी।

लगातार दो बड़े बीजेपी नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को प्रदेश संगठन और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

जनजातीय गौरव दिवस

जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day) भारत में हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है. यह दिन महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान, उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ (महान विद्रोह) का नेतृत्व किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group