तेज़ रफ़्तार XUV डिवाइडर से टकराई, 30 मीटर तक घिसटती चली गई, आईटी फार्म के वाइस चेयरमैन सहित परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 12 Nov 2026 10:05 AM
तेज़ रफ़्तार XUV डिवाइडर से टकराई, 30 मीटर तक घिसटती चली गई, आईटी फार्म के वाइस चेयरमैन सहित परिवार के 4 सदस्यों की मौत
ऑडियो सुनें

दीवाली त्योहार मनाने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई।

घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई के पास एक SUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 40 वर्षीय सौरभ उपाध्याय, उनकी 35 वर्षीय पत्नी मेनका, 7 साल के बेटे व्योम और 18 महीने के बेटे शिवोम की मौत हो गई। यह परिवार नोएडा से प्रयागराज स्थित अपने गांव छठ और भाईदूज मनाने जा रहा था।

नोएडा में सौरभ बार्कलेज (Barclays) कंपनी में काम करते थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी 30 मीटर तक घिसटती चली गई और इस दौरान छोटा बच्चा गाड़ी से बाहर जा गिरा। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद परिवार के चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से परिजन सदमे में हैं और लोग अब हाईवे पर अधिक सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कर रहे हैं।

एक्सपर्ट की राय :

संभवतः कार के केबिन में ऑक्सीजन कम होने की वजह से उसे झपकी आ गई होगी। हमेशा ध्यान रखें कि हर घंटे में एक बार खिड़कियां नीचे कर लें, केबिन एयर सर्कुलेशन को बंद कर दें और बाहर से ताजी हवा को अंदर आने दें। और अगर आपको कभी भी नींद या सुस्ती महसूस हो, तो गाड़ी रोक लें और अपने चेहरे पर पानी के छींटे मारें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group