न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। बे ओवल में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त दी और सीरीज 3-1 से जीत ली।
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब तक शानदार रहा है। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन आखिरी दो मैचों में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए सीरीज का अंतर कम कर दिया। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की। पहले दो वनडे भारत ने जीते, जबकि तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने 244 रन की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की कोशिश की, लेकिन पांचवें मैच में भारत ने 22 रन से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। इस तरह भारत ने दौरे पर अब तक खेली गई दोनों सीमित ओवरों की सीरीज जीती हैं।
अब टेस्ट सीरीज में होगी दोनों टीमों की टक्कर
टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की कोशिश सीमित ओवरों की सीरीज में मिली सफलता को टेस्ट प्रारूप में भी बरकरार रखने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टेस्ट सीरीज में वापसी करना चाहेगा।
न्यूजीलैंड को 47वें ओवर में 181 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अक्षर पटेल ने जैकब डफी को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल ब्लेयर टिकनर और मैथ्यू फिशर क्रीज पर हैं। कीवियों को 18 गेंद में 28 रन चाहिए। वहीं, भारत सीरीज जीतने से एक कदम दूर है।
न्यूजीलैंड ने 45 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 37 रन की जरूरत है, जबकि उसके सिर्फ दो विकेट बाकी हैं। जैकब डफी आठ और ब्लेयर टिकनर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 210 रन का लक्ष्य दिया है।
न्यूजीलैंड को 158 के स्कोर पर सातवां और 161 के स्कोर पर आठवां झटका लगा है। नमन धीर ने पहले मिचेल सैंटनर को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके। फिर अर्शदीप सिंह ने क्रिश्चियन क्लार्क को ईशान के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। क्रिश्चियन क्लार्क और सैंटनर के बीच सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई थी, लेकिन अब भारत ने वापसी की है। भारत सीरज जीत से दो विकेट दूर है। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर के बाद आठ विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को 42 गेंद में 49 रन की जरूरत है।
न्यूजीलैंड ने 38 ओवर के बाद छह विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को 72 गेंद में 65 और रन की जरूरत है। फिलहाल मिचेल सैंटनर 16 रन और क्रिश्चियन क्लार्क नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
119 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे हैं। कीवियों के छह विकेट गिरे हैं। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने माइकल ब्रेसवेल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद 32वें ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड किया। यश ने अपने डेब्यू वनडे पर विकेट का खाता खोला। फॉक्सक्रॉफ्ट 42 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 122 रन है। मिचेल सैंटनर और क्रिश्चियन क्लार्क क्रीज पर हैं। कीवियों को 88 और रन की जरूरत है।