IND vs NZ Live : भारत की मैच में वापसी, 161 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका, सैंटनर के बाद क्लार्क आउट; सीरीज जीत से दो कदम दूर भारत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 02:59 PM
IND vs NZ Live : भारत की मैच में वापसी, 161 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका, सैंटनर के बाद क्लार्क आउट; सीरीज जीत से दो कदम दूर भारत
ऑडियो सुनें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की नजर आज मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की है।

न्यूजीलैंड ने 38 ओवर के बाद छह विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को 72 गेंद में 65 और रन की जरूरत है। फिलहाल मिचेल सैंटनर 16 रन और क्रिश्चियन क्लार्क नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।

न्यूजीलैंड के छह विकेट गिरे
119 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे हैं। कीवियों के छह विकेट गिरे हैं। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने माइकल ब्रेसवेल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद 32वें ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड किया। यश ने अपने डेब्यू वनडे पर विकेट का खाता खोला। फॉक्सक्रॉफ्ट 42 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 122 रन है। मिचेल सैंटनर और क्रिश्चियन क्लार्क क्रीज पर हैं। कीवियों को 88 और रन की जरूरत है।

न्यूजीलैंड 100 के पार
न्यूजीलैंड ने 29 ओवर के बाद चार विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 28 रन और माइकल ब्रेसवेल 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को अभी भी 101 रन की जरूरत है।

न्यूजीलैंड को चौथा झटका
22वें ओवर में 83 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने फिन एलन को बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 83 रन है। कीवियों को जीत के लिए अभी भी 127 रन की दरकार है।

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को 21वें ओवर में 82 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने निक केली को बोल्ड किया। वह 45 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल फिन एलन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को अब 127 रन की जरूरत है। अर्शदीप ने इससे पहले विल यंग को आउट किया था। वहीं, सिराज ने साइफर्ट को पवेलियन भेजा था।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 17वें ओवर में 64 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने विल यंग को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और निक केली क्रीज पर हैं।
इससे पहले सिराज ने साइफर्ट (14) को पवेलियन भेजा था। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 69 रन है। कीवियों को अब 141 रन की जरूरत है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group