मंत्री ने दिया धरना? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का सोशल मीडिया पोस्ट में दावा, सीएम हाउस पर साधा निशाना

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 08:27 AM
मंत्री ने दिया धरना? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का सोशल मीडिया पोस्ट में दावा, सीएम हाउस पर साधा निशाना
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार का एक मंत्री दीपावली के दिन मुख्यमंत्री निवास में 8 घंटे तक धरने पर बैठा रहा। हालांकि, उन्होंने मंत्री का नाम और धरने की वजह नहीं बताई है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई चर्चा (CG Politics) शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि दीपावली के दिन प्रदेश सरकार का एक मंत्री मुख्यमंत्री निवास (CM House) में लगातार 8 घंटे तक धरने पर बैठा रहा। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार पर तंज भी कसा है। हालांकि, बैज (Deepak Baij) ने मंत्री का नाम नहीं बताया है।

दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने अपनी पोस्ट में सवाल किया कि आखिर प्रदेश सरकार का वह कौन-सा मंत्री है, जो दीपावली जैसे त्योहार के दिन मुख्यमंत्री निवास में 8 घंटे तक धरने पर बैठा रहा?

उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह मंत्री कौन है और उसे मुख्यमंत्री निवास में धरने पर क्यों बैठना पड़ा।

मंत्री के नाम और धरने की वजह पर सस्पेंस
दीपक बैज (Deepak Baij) ने अपनी पोस्ट में न तो संबंधित मंत्री का नाम बताया है और न ही धरने की वजह का खुलासा किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मंत्री किस मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे और उनकी मांग क्या थी।

फिलहाल इस दावे को लेकर सरकार या किसी संबंधित मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में मंत्री की पहचान और कथित धरने की वजह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

दीपक बैज (Deepak Baij) की इस पोस्ट ने छत्तीसगढ़ की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर सरकार की प्रतिक्रिया पर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group