अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल

भारत ने आखिरी गेंद तक चले फाइनल में पाकिस्तान के 337/9 के जवाब में एक विकेट शेष रहते जीत हासिल की थी, जिसके बाद खिलाड़ियों के जश्न पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 09:00 AM
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल
ऑडियो सुनें

अंडर-19 एशिया कप: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट की रोमांचक जीत के बाद भारतीय अंडर-19 टीम के जश्न पर सवाल उठाए हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। मांजरेकर का कहना है कि अगर खिलाड़ियों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है, तो उन्हें अपने बराबर की टीमों के खिलाफ ऐसा करना चाहिए।

एक्स पर क्या लिखा?
मांजरेकर ने एक्स पर लिखा कि अगर भारतीय क्रिकेटरों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी है, तो अब उन्हें अपने बराबर की टीमों को चुनना चाहिए। उनके मुताबिक पाकिस्तान अब ‘आसान और कमजोर निशाना’ है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को आक्रामकता ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ दिखानी चाहिए।

भारत की रोमांचक जीत
पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 337 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 42वें ओवर में 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा ने 57 रन की साझेदारी कर उम्मीदें जिंदा रखीं। मनल ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारत को 36 रन की जरूरत थी, जिसमें 11वें नंबर के बल्लेबाज सी वेंकट ने मोहित का अच्छा साथ दिया। वेंकट 8 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित ने लेग स्पिनर अहमद हुसैन की गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news