नई दिल्ली के नोएडा की विभा के माता-पिता पवित्र शहर मथुरा-वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुँच गए हैं। यह लड़की 15 अगस्त से लापता है। वह यह कहकर घर से निकली थी कि वह प्रेमानंद जी के आश्रम जा रही है। परिवार बहुत परेशान है और उन्हें कहीं से भी कोई मदद नहीं मिल रही है।
प्रेमानंद महराज के केली कुंज आश्रम पर शक का दायरा बढ़ता जा रहा है, आश्रम के अंदर महाराज से प्रभावित लोगों को बंधक बना कर रखा जा रहा है?
बीते दिनों रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद अन्य लोग भी अपने प्रियजनों के गायब होने की शिकायत कर रहे हैं. अब तक यह चौथा मामला है जो किसी अन्य प्रदेश का लड़का था जो आश्रम में आने के बाद गायब बताया जा रहा है.
प्रेमानंद महराज को मीडिया के सामने आकर बयान देना चाहिए और इन पीड़ित परिवारों को आश्वासन देना चाहिए कि अगर आश्रम में कुछ भी गड़बड़ी नहीं है तो फ़िर इन लोगों की यथासंभव मदद की जाए इनके प्रियजनों को ढूंढने के लिए.
इससे पहले, हाथरस के रहने वाले अनुज चौधरी भी पिछले 3 महीनों से इसी आश्रम से लापता हैं। आश्रम पर आरोप है कि उन्होंने परिवार वालों को उनके बेटे से मिलने नहीं दिया।
वृंदावन में पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक ऑडियो को लेकर आश्रम प्रबंधन की ओर से आधिकारिक वक्तव्य जारी किया गया है।
पूज्य प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम (श्री हित राधा केली कुंज, वृन्दावन) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने देश के वरिष्ठ पत्रकार शुभंकर मिश्रा का जिक्र किया है। मिश्रा लगातार विवादित टिप्पणियाँ कर रहे थे, अनावश्यक कथाओं को हवा दे रहे थे और महाराज जी को ऑनलाइन निशाना बना रहे थे। इसके उलट संतजी ने शुभांकर को अपना आर्शीवाद भेजा है।
महिला का आडियो वायरल
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक महिला ने ऐसा दावा कर दिया है कि वृंदावन से लेकर सोशल मीडिया तक हड़कंप मच गया!
मामला इतना बढ़ गया कि उनके आश्रम को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं एक ऑडियो में एक महिला खुद को महाराज की दीक्षित शिक्षा बता रही है और उनके खिलाफ गंभीर आप लग रही है।
ऑडियो वायरल होने के बाद श्री राधा केली कुंज आश्रम की ओर से सूचना पत्र जारी की गई। आश्रम प्रबंधन ने इन आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि महाराज की छवि खराब करने के लिए AI और डिजिटल तकनीक के जरिए फर्जी ऑडियो-वीडियो फैलाई जा रहे हैं।
See Video