Tirupati तिरूपति बालाजी मंदिर में साक्षात दर्शन दिए नारायण ने, मंदिर में लगे कैमरे में कैद हुआ दृश्य, कुछ ने बताया एआई जेनरेटेड

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 20 Nov 2026 06:55 PM
Tirupati  तिरूपति बालाजी मंदिर में साक्षात दर्शन दिए नारायण ने, मंदिर में लगे कैमरे में कैद हुआ दृश्य, कुछ ने बताया एआई जेनरेटेड
ऑडियो सुनें

आंध्र प्रदेश के तिरूपति में स्थित बालाजी मंदिर जो भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के निवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है, का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसे अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

दावा किया गया है कि वीडियो 14 नवंबर 2025 का रात्रि 2.18 बजे का है. मंदिर की दो दीवारों के बीच स्थित एक गली से भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी के साथ गुजर रहे हैं। इसमें भगवान विष्णु हाथों में कमण्डल लिए हुए हैं तथा देवी लक्ष्मी उनके साथ हैं, जिनकी पायजेब की आवाज आ रही है।

यह दृश्य वहां लगे कैमरे में दर्ज होना बताया जाता है। हालांकि इस वीडियो में संगीत का होना तथा पायजेब की आवाज का कैद होना, इसे शंका में डाल रहा है और नकली साबित करता है। फिर भी धार्मिक भावना वश लोग इसे शेयर कर रहे हैं और देख भी रहे हैं। इसे अब तक चार लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

आप भी देखिए और दर्शन कीजिए गोविंदा के.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group