मप्र में 2020 में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ, दिग्विजय बराबर के जिम्मेदार: पूर्व मंत्री अजय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 05:00 PM
मप्र में 2020 में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए कमलनाथ, दिग्विजय बराबर के जिम्मेदार: पूर्व मंत्री अजय
ऑडियो सुनें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय सिंह उर्फ ‘राहुल भैया’ ने दावा किया कि 2020 में कांग्रेस सरकार के पतन के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बराबर के जिम्मेदार थे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद पार्टी की सरकार गिरने के लिए दिग्विजय सिंह द्वारा अकेले कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया जाना अनुचित है क्योंकि उन दिनों उनके (कमलनाथ) साथ-साथ वह भी सत्ता के प्रमुख केंद्र ंिबदु थे।

मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मामूली अंतर से बहुमत हासिल किया था और 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी की थी। पार्टी ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन 15 महीने बाद ही सिंधिया ने बगावत का झंडा बुलंद कर, उनका समर्थन कर रहे 22 विधायकों के साथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

इस घटनाक्रम के कारण कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस बारे में जब अजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “अब बहुत सारी बातें हैं, रहने दीजिए।” लेकिन जब उनसे और आग्रह किया गया तथा कांग्रेस सरकार गिरने के लिए दिग्विजय सिंह द्वारा कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराए जाने के बारे में पूछा गया, तो अजय सिंह ने कहा कि उनके अनुसार दोनों ही नेता इस मामले को सही तरीके से संभालने में विफल रहे थे।

उन्होंने कहा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चाहते तो सरकार पर छाए संकट के बादल को दूर कर सकते थे क्योंकि सवाल एक पद का ही तो था। मध्यप्रदेश विधानसभा में दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह ने कहा, ‘सिंधिया जी क्या चाह रहे थे? यही ना कि एक पद उनको मिल जाए…आप मुख्यमंत्री हो तो प्रदेश अध्यक्ष मैं बन जाऊं। लेकिन उन्होंने (कमलनाथ) कहा कि मैं दोनों पद रखूंगा।” उन्होंने कहा कि इसके बाद सार्वजनिक तौर पर ”सड़क पर देख लूंगा…” जैसी जो बातें हुई, वह वरिष्ठ नेताओं के बीच नहीं होनी चाहिए थी, जिससे मामला और बिगड़ गया।

ंिसधिया ने उन दिनों चल रही तल्खी के बीच कहा था कि घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं करने पर वह अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर जाएंगे, जिसके जवाब में कमलनाथ ने दो टूक कहा था कि ”तो उतर जाएं सड़क पर।” सात बार के विधायक अजय सिंह ने कहा, ”दिग्विजय सिंह एक परिपक्व नेता हैं और उन्हें परिस्थितियों को संभालना चाहिए था।

आज यह कहना कि उनकी वजह से सरकार चली गई या फलां की वजह से चली गई, उचित नहीं है।” उन्होंने कहा कि उस समय दोनों ही सत्ता के प्रमुख केंद्र ंिबदु थे और जनता भी यह जानती थी तथा पूरा मध्यप्रदेश जानता था कि कमलनाथ और दिग्विजयसिंह  ही सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”यदि किसी वजह से सरकार गिरी तो जिम्मेदारी दोनों के ऊपर आती है। ऐसा नहीं कि किसी एक के ऊपर यह जिम्मेदारी डाल दी जाए।” वर्ष 2020 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि दिग्विजय और सिंधिया के बीच लड़ाई के कारण कांग्रेस सरकार गिर गई।

दिग्विजय सिंह ने इस बारे में 2025 में एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि अगर कमलनाथ ने ंिसधिया की बात मान ली होती तो शायद फिर कांग्रेस सरकार नहीं गिरती। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। वहीं, सिंधिया पहली बार राज्यसभा पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने। वर्तमान में वह संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav