VIDEO चीन में स्मार्ट स्प्रिंकलर ने पोस्टर को समझ लिया असली आग, फेंकने लगा पानी, फूड कोर्ट हुआ पानी-पानी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 04:05 PM
VIDEO चीन में स्मार्ट स्प्रिंकलर ने पोस्टर को समझ लिया असली आग, फेंकने लगा पानी, फूड कोर्ट हुआ पानी-पानी
ऑडियो सुनें

एआई कितना भी होशियार क्यों न हो जाये पर इंसानी दिमाग के आगे वह आज भी पानी कम चाय है। ऐसा ही कुछ चीन से एक मजेदार मामला सामने आया है।

चीन के एक फूड कोर्ट में AI ने स्क्रीन पर आग की तस्वीर देखते ही उसे असली आग समझ लिया और फायर स्प्रिंकलर चालू कर दिए
नकली आग बुझाने के चक्कर में AI ने पूरे फूड कोर्ट को ही पानी-पानी कर दिया

चीन के हेबेई प्रांत के वानलॉन्ग स्की रिजॉर्ट में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वहां एक रेस्टोरेंट के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड पर आग की लपटों की तस्वीर बनी हुई थी। अचानक छत पर लगा ऑटोमैटिक फायर फाइटिंग सिस्टम सक्रिय हो गया और बोर्ड की तरफ पानी की तेज बौछार करने लगा।

ऑनलाइन फुटेज में एक स्मार्ट स्प्रिंकलर सिस्टम को बारबेक्यू स्टॉल के चमकते हुए साइनबोर्ड पर ज़ोर-शोर से पानी की बौछार करते देखा गया। इसे देखने वालों ने तुरंत मान लिया कि मशीन के विज़ुअल रिकग्निशन सॉफ़्टवेयर में कोई खराबी है; उनका कहना था कि AI ने आग के एक साधारण ग्राफ़िक को असली आपातकालीन स्थिति समझ लिया।

हालाँकि, जाँच से पता चला कि AI फ़ायर कैनन ने बिल्कुल वैसे ही काम किया, जैसा उसे डिज़ाइन किया गया था। इस ऑटोमेटेड सिस्टम ने साइनबोर्ड के ठीक पीछे जल रहे चारकोल स्टोव से निकलने वाली तेज़ गर्मी को पहचान लिया।

स्टोव तक पहुँचने के रास्ते में साइनबोर्ड आ गया, जिस पर पानी की बौछार पड़ने लगी। इससे ऐसा नज़ारा बन गया मानो मशीन भ्रमित हो गई हो और उसने ग़लती से साइनबोर्ड पर पानी डाल दिया हो. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था, मानो सिस्टम ने पोस्टर पर बनी नकली आग को असली आग समझ लिया हो और उसे बुझाने में जुट गया हो!

यह घटना भले ही देखने में मजेदार है पर एक महत्वपूर्ण सवाल जरूर खड़ा करती है।

आज हम AI को दुनिया की सबसे समझदार तकनीकों में गिन रहे हैं। मशीनें हमारी तस्वीरें पहचान रही हैं, गाड़ियां चला रही हैं, मेडिकल रिपोर्ट का विश्लेषण कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था तक संभाल रही हैं।

लेकिन जब बात इंसान की सुरक्षा की हो, तो तकनीक का सिर्फ स्मार्ट होना ही काफी नहीं है, उसका सटीक और भरोसेमंद होना भी उतना ही जरूरी है।

देखिए वीडियो

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group