CBI ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में रिश्वतखोरी के एक मामले में CGST के तीन अधीक्षकों (सुपरिटेंडेंट) को पकड़ा है।
CBI की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन अधिकारियों ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता से उसकी कंपनी के ऑडिट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ₹4 लाख की रिश्वत की मांग की थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। उसके बाद CBI ने 23 नवंबर 2026 को एक जाल बिछाया और तीनों अधिकारियों टिकेलाल सुलिया, लवकुश कुमार व दिलकिशोर रमन है और जीएसटी के सुपरिटेंडनेट है जिन्हें ₹3 लाख लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
GST ऑडिट का उद्देश्य टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है, न कि इसे रिश्वतखोरी का जरिया बनाना। मामले की जांच अभी चल रही है। जांच के हिस्से के रूप में, एजेंसी ने उनके कार्यालयों और आवासों पर भी तलाशी ली।
उधर छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में एक GST महिला अधिकारी और एक CA को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ACB अधिकारियों के पहुँचने पर, GST अधिकारी ने नकदी को नाले में फेंक दिया। यह मामला ई-वे बिल के उल्लंघन से जुड़ा है।