IIT मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 06:41 PM
IIT मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास लगातार चौथी बार देश का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बना जबकि विश्वविद्यालय की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने पहला स्थान हासिल किया. शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ की रैंंिकग से यह जानकारी मिली.

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय संस्थान रैंंिकग ढांचा (एनआईआएफ) की रैंिकग का सातवां संस्करण जारी किया. सम्पूर्ण शैक्षणिक संस्थान की श्रेणी में 10 शीर्ष स्थानों में सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने जगह बनाई . इनमें आईआईटी मद्रास, आईआईटी बम्बई, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खडगपुर, आईआईटी रूड़की, आईआईटी गुवाहाटी शामिल हैं .

शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंंिकग के मुताबिक, सम्पूर्ण शैक्षणिक संस्थान की श्रेणी में आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरा स्थान आईआईएससी बेंगलुरु, तीसरा स्थान आईआईटी बॉम्बे, चौथा स्थान आईआईटी दिल्ली तथा पांचवां स्थान आईआईटी कानपुर ने हासिल किया.

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने पहला स्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली ने दूसरा स्थान, जामिया मिलिया इस्लामिया ने तीसरा स्थान, यादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता ने चौथा स्थान तथा अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबतूर ने पांचवां स्थान हासिल किया .

एनआईआरएफ रैंंिकग में पिछले वर्ष इस श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की रैंंिकग इस साल छठे स्थान पर चली गई. शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंंिकग में आईआईटी मद्रास इंजीनियंिरग कॉलेज पहले स्थान पर, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे.

इंजीनियंिरग संस्थानों की श्रेणी में आठ आईआईटी ने शीर्ष 10 में जगह बनाई. इसमें आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बम्बई, आईआईटी कानुपर, आईआईटी खडगपुर, आईआईटी रूड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद शामिल हैं .
भारत के सर्वश्रेष्ठ बी-स्कूल की श्रेणी में आईआईएम अहमदाबाद ने पहला स्थान, आईआईएम बेंगलुरू ने दूसरा स्थान और आईआईएम कलकत्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया.

कालेजों की श्रेणी में मिरांडा हाउस ने पहला स्थान, ंिहदू कॉलेज ने दूसरा स्थान, प्रेसीडेंसी कॉलेज ने तीसरा स्थान और लोयला कालेजा चेन्नई ने चौथा स्थान हासिल किया . लेडी श्रीराम कलेज फॉर वुमेन ने इस वर्ष पांचवा स्थान हासिल किया, जबकि पिछले वर्ष उसने दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई ने इस वर्ष तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पिछले वर्ष वह सातवें स्थान पर था. शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रैंंिकग में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज तथा चेन्नई स्थित सविता इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज घोषित किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu