ऐश्वर्य के शानदार प्रदर्शन से चांगवन विश्व कप में भारत का दबदबा जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Jul 2022 08:55 PM
ऐश्वर्य के शानदार प्रदर्शन से चांगवन विश्व कप में भारत का दबदबा जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ राइफल/ पिस्टल/ शॉटगन विश्व कप के पुरुषों के 50 मीटर थ्री पोजीशन्स के क्वालीफाइंग में शीर्ष स्थान हासिल किया.  दो भारतीय निशानेबाज रैंंिकग दौर में पहुंच गए जबकि कम से कम एक अन्य प्रतियोगिता के सातवें दिन शनिवार को होने वाले दो फाइनल में किसी एक में क्वालीफाई करने की स्थिति में है.

अनुभवी राइफल निशानेबाज चैन सिंह ने भी फाइनल का टिकट पक्का किया लेकिन दिन ऐश्वर्य के नाम रहा जो पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स में 600 में 593 अंक जुटाने में सफल रहे. उन्होंने नींिलग और प्रोन के शुरूआती दो दौर में सभी निशाने बिल्कुल सटीक लगाये. स्टैंंिडग में हालांकि उनके सात निशाने सही नहीं लगे.

सेना के निशानेबाज चैन सिंह इस स्पर्धा में 586 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे. अनुभवी संजीव राजपूत 577 अंक के साथ 40वें स्थान पर रहे और क्वालिफिकेशन में जगह नहीं बना सके. मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 288 अंक के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. वह अभी सातवें पायदान पर है और इस स्पर्धा का रैपिड चरण और फाइनल शनिवार को होगा. रिदम सांगवान 285 अंक के साथ 18वें पायदान पर है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu