एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 05:40 PM
एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
ऑडियो सुनें

बीजापुर. बीजापुर जिले में लगातार बारिश की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है, वहीं शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तरह मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करबीजापुर जिले में लगातार बारिश की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया है, वहीं शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तरह मुस्तैदी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक राहत एवं बचाव का कार्य नगर सेना के एसडीआरएफ टीम द्वारा बचाव एवं रेस्क्यू कार्य बखूबी किया जा रहा है.

इसी बीच गंगालूर तहसील अर्न्तगत ग्राम झारगोया की एक घटना उभरकर सामने आयी जिसमें तहसीलदार गंगालूर एवं सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर को जानकारी मिली कि एक गर्भवती महिला सरिता गोंदी पति विजय गोंदी को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है. फिर सीईओ एवं तहसीलदार द्वारा तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई. ग्राम झारगोया में नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण बिना रेस्क्यू टीम के गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना संभव नहीं था.

तभी एसडीआरएफ टीम के प्लाटून कमांडर निर्मल साहू द्वारा रेस्क्यू टीम झारगोया भेजा गया. प्रसव पीड़ा ज्यादा होने के कारण टीम द्वारा नदी किनारे ही प्रसव कराया गया तत्पश्चात स्वास्थ्य केन्द्र रेड्डी लाया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं. एसडीआरएफ टीम इस कार्य से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. लोगों ने कहा नगर सेना की टीम ने देवदूत बनकर जच्चा -बच्चा दोनों की जान बचाई. रेस्क्यू टीम में जिल्युश तिर्की, ब्रम्हानंद कुंजाम, विजय जुमार, नारायण गोरला, मनीष सोढ़ी, रैनू मज्जी, संदीप देवर एवं रामचंद्र पवार शामिल थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu