शिवजी पर कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Jul 2022 10:07 PM
शिवजी पर कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को भगवान शिव के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

बोरिया पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि कुंडीखुर्द के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक फूलजेंस तिग्गा (53) को शनिवार को सोशल मीडिया पर भगवान शिव पर कथित ”आपत्तिजनक” टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, ”उन्हें एक हिंदू संगठन की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया. तिग्गा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu