राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स टीम में शामिल धनलक्ष्मी और ऐश्वर्य डोप टेस्ट में विफल

नयी दिल्ली. राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जाने वाली फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी और त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू को बुधवार को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया क्योंकि प्रतिबंधित पदार्थ के लिए उनके दो परीक्षण पॉजिटिव आए जिससे र्बिमंघम खेलों से पहले ही भारतीय एथलेटिक्स पर डोंिपग का साया पड़ गया है . दोनों को 28 जुलाई से आठ अगस्त तक र्बिमंघम में होने वाले खेलों के लिए भारत की शुरूआती 37 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. दोनों को अस्थाई तौर पर निलंबित किया गया है.

धनलक्ष्मी प्रतियोगिता के इतर दो परीक्षण में विफल रही जबकि ऐश्वर्य प्रतियोगिता के दौरान दो परीक्षण में पॉजिटिव पाई गई.
धनलक्ष्मी के डोप नमूनों में एनाबोलिक स्टेरॉयड मिला है जबकि ऐश्वर्य के नमूनों में ओस्टेरिन पाया गया. ऐश्वर्य के नमूने 13 और 14 जून को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान लिए गए.

धनलक्ष्मी के प्रतियोगिता के इतर दो परीक्षण मई और जून में लिए गए. इनमें से एक परीक्षण विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) द्वारा कराया गया और दूसरा राष्ट्रीय डोंिपग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कराया. एआईयू ने उनका पहला नमूना तुर्की में लिया जहां वह अप्रैल-मई में भारतीय टीम के साथ ट्रेंिनग पर गई थी. दूसरा नमूना 22 जून को तिरूवनंतपुरम में लिया गया जहां वह राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थी.

एक शीर्ष सूत्र ने बताया ,‘‘ धनलक्ष्मी एआईयू द्वारा कराए गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है . वह तिरूवनंतपुरम में नाडा के परीक्षण में दूसरी बार पॉजिटिव पाई गई. वह र्बिमंघम राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं जाएगी .’’ धनलक्ष्मी सौ मीटर और चार गुणा सौ मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली थी. धनलक्ष्मी को बाहर किए जाने के बाद एमवी जिल्ना को राष्ट्रमंडल खेलों की महिला चार गुणा 100 मीटर रिले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शुरूआत में धनलक्ष्मी के साथ दुती चंद, हिमा दास, श्रावणी नंदा, एनएस सिमी और जिल्ना को टीम में चुना था. लेकिन बाद में टीम को 36 सदस्यीय करने के लिए जिल्ना को एएफआई ने टीम से बाहर कर दिया क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ को इतना ही कोटा आवंटित हुआ था.

धनलक्ष्मी यूजीन में चल रही विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में थी लेकिन वीजा दिक्कतों के कारण नहीं जा सकी .
उन्होंने जून में तुर्की के एर्जुरुम में अतातुर्क यूनिर्सिवटी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंट एवं रिले कप की 200 मीटर दौड़ जीती थी.
धनलक्ष्मी ने 26 जून को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था . उन्होंने 22 . 89 सेकंड का निजी सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सरस्वती साहा (22.82 सेकंड) तथा हिमा दास (22 . 88 सेकंड) के बाद 23 सेकंड से कम समय निकालने वाली वह तीसरी भारतीय बनी थी.

चौबीस वर्ष की ऐश्वर्य का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान 13 और 14 जून को लिया था . उनकी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है . ऐश्वर्य ने चेन्नई में त्रिकूद में 14.41 मीटर के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और अगले दिन लंबी कूद में भी स्वर्ण पदक जीता . उसने लंबी कूद में 6 . 73 मीटर की कूद लगाई थी जो अंजू बॉबी जॉर्ज (6 . 83 मीटर) के बाद किसी भारतीय महिला लांग जंपर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन था. सूत्र ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनिशप के दौरान लिया गया त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्य बाबू का नमूना भी पॉजिटिव आया है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button