
बर्मिंघम. भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां अपने से निचली रैंंिकग की घाना टीम को 5-0 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जीत से अपने अभियान की शुरूआत की. सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम हालांकि पूल ए के अपने पहले मैच में इतनी प्रभावशाली दिखायी नहीं दी. टीम के लिये गुरजीत कौर ने तीसरे और 39वें मनिंट में दो गोल किये जबकि नेहा गोयल ने 28वें, संगीता कुमारी ने 36वें और सलीमा टेटे ने 56वें मनिंट में मैदानी गोल दागे.
भारत ने हालांकि मैच के सभी विभागों में दबदबा बनाया लेकनिं पहले दो क्वार्टर में उनका प्रदर्शन खराब रहा जिसमें घाना के डिफेंस ने मजबूत प्रदर्शन कर अपने से ऊंची रैंंिकग की टीम को निराश किया. भारत के लिये सबसे ज्यादा हताशाजनक मिडफील्ड और अग्रिम पंक्ति के बीच कमजोर कड़ी रही.
पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदलने का सिलसिला भी जारी रहा और भारतीय टीम 10 मौकों में से केवल एक को ही भुना सकी.
इस मुकाबले में उम्मीद थी कि भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी लेकनिं घाना की गोलकीपर अबिगेल बोये ने कुछ शानदार बचाव कर अपनी टीम को मैच में बनाये रखा जिसमें उनकी बैकलाइन ने भी उनका पूरा सहयोग किया.
भारतीय टीम ने मैच शुरू होते ही आक्रामकता दिखायी और तीसरे मनिंट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत के गोल से बढ़त बना ली. जल्द ही टीम ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल कर लिया लेकनिं घाना का डिफेंस शानदार रहा जिसमें बोये ने एक और बचाव किया.
पहले क्वार्टर के खत्म होने से तुरंत पहले भारत को ‘डी’ के अंदर फाउल के लिये एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकनिं घाना ने फैसले को चुनौती दी और उन्हें सफलता भी मिली.
दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने तेज हमले किये लेकनिं घाना ने दबाव का डटकर सामना किया. भारतीयों ने हमले करना जारी रखा लेकनिं घाना की बैकलाइन इन्हें असफल करने के लिये डटी रही. घाना को हाफ टाइम से तीन मनिंट पहले एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकनिं वे भारतीय कप्तान सविता को पछाड़ने में असफल रहे. घाना को एक और मौका मिला जो उसने गंवा दिया. भारतीयों ने अगले ही मनिंट में नेहा की बदौलत अपनी बढ़त दोगुनी कर दी, उन्होंने घाना की एक डिफेंडर के डिफ्लेक्शन पर शॉट लगाकर इसे सीधे गोल के अंदर पहुंचा दिया.
नेहा को फिर मौका मिला लेकनिं घाना की गोलकीपर बोये ने इसका शानदार बचाव किया. हाफ टाइम के तीन मनिंट बाद भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकनिं दोनों विफल रहे. संगिता कुमारी ने 36वें मनिंट में गोल कर भारत की बढ़त तीन गुनी की. टीम को जल्द ही एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकनिं वह इसका फायदा नहीं उठा सकी.
गुरजीत ने 39वें मनिंट में स्कोर 4-0 कर दिया. भारत ने फिर चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकनिं सभी मौके गंवा दिये. सलीमा ने सीटी बजने से चार मनिंट पहले घाना की कप्तान नाफिसातू उमारू की स्टिक से हुए डिफ्लेक्शन पर शॉट लगाया जो सीधा गोल में गया. भारत अब पूल के अपने दूसरे मैच में शनिवार को वेल्स से भिड़ेगा.



