भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 दो घंटे देर से शुरू होगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 06:58 PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 दो घंटे देर से शुरू होगा
ऑडियो सुनें

सेंट किंट्स एंड नेविस. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच दो घंटे देर से शुरू होगा क्योंकि टीम का सामान विलंब से पहुंचा. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के नियंत्रण के बाहर की परिस्थितियों के कारण त्रिनिदाद से टीम का महत्वपूर्ण सामान सेंट किट्स आने में काफी विलंब हुआ है.

नतीजतन, आज का दूसरा गोल्डमेडल टी20 कप मैच दोपहर साढ़े 12 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) शुरू होगा.’’ यह मुकाबला वार्नर पार्क में खेला जाना है. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी स्टेडियम में पहला मैच 68 रन से जीतकर भारत पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu