पंद्रह साल की लड़की ने अपनी नौ साल की भतीजी का सिर काटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 07:15 PM
पंद्रह साल की लड़की ने अपनी नौ साल की भतीजी का सिर काटा
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोमवार को दिल दहलाने वाली एक घटना में 15 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी नौ वर्षीय भतीजी का सिर तलवार से काट दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की दो दिनों से ‘सामान्य व्यवहार नहीं’ कर रही थी तथा वह एवं उसके परिवार दशा माता की पूजा कर रहे थे और उनसभी ने अपने कमरे में मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी.

चितरी थाने के एसएचओ गोविंद सिंह ने बताया, ‘‘सोमवार तड़के करीब तीन बजे लड़की अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्­मत हो गई और उसने तलवार उठा ली. परिवार वाले घबराकर वहां से भाग गए. आरोपी लड़की तलवार लहराते हुए लड़की दूसरे कमरे में घुस गई और उसने नौ वर्षीय अपनी भतीजी वर्षा का सिर काट दिया.’’ सागवारा के क्षेत्राधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि आरोपी लड़की दसवीं की छात्रा है तथा छात्रावास में रहती है एवं कुछ पहले घर आयी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘ अचानक उसके बर्ताव में बदलाव आ गया. वह सामान्य आचरण नहीं कर री थी और ऐसा लगता है कि उसे इलाज की जरूरत है. परिवार ने बताया कि उसने दो दिनों तक पूजा के कारण कुछ भी नहीं खाया था.’’ थानाप्रभारी ने कहा कि ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम मौके से सबूत जुटा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu