घोषाल सेमीफाइनल में, चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में हारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 10:15 PM
घोषाल सेमीफाइनल में, चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में हारी
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम.  भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल पुरूष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए लेकिन जोशना चिनप्पा राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में कनाडा की होली नॉटन से हारकर बाहर हो गई. दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लेबोन को 11 . 5, 8 . 11, 11 . 7, 11 . 3 से हराया . अब उनका सामना न्यूजीलैंड के पॉल कोल से होगा .

वहीं 18 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन जोशना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी और 9 . 11, 5 . 11, 13 . 15 से हार गई. उन्होंने शुरूआत अच्छी की लेकिन 6 . 3 से बढत बनाने के बाद पकड़ ढीली कर दी . तीसरे गेम में उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रही.

इससे पहले सुनयना सना कुरूविला ने श्रीलंका की चनित्मा सिनाली को महिला एकल वर्ग के प्लेट क्वार्टर फाइनल में हरा दिया .
कोच्चि की सुनयना ने 11 . 3, 11 . 2, 11 . 2 से जीत दर्ज की . सुनयना महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल में रात को खेलेंगी .

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu