रायगढ़: लघु शंका करने घर से बाहर निकली नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Aug 2022 03:52 PM
रायगढ़: लघु शंका करने घर से बाहर निकली नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

रायगढ़: पुलिस चौकी जुटमिल द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिद्धांत सारथी उर्फ बाबु (23 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के विरूद्ध पुलिस चौकी जूटमिल में नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। बालिका महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि करीब 17 दिन पहले सिद्धांत सारथी रात्रि घर के बाहर पेशाब करने निकली थी । उसी समय अचानक से आकर मुंह दबाकर पास के सुने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपी द्वारा घटना किसी को बताने पर परिवार को मार देने की धमकी दिये जाने पर डर से बालिका घर में किसी को नहीं बताई थी। कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाकर कर अपनी मां को बताई और घर परिवार में सलाह कर घटना का लिखित आवेदन देकर ‍रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस चौकी जूटमिल में दुष्कर्म, पोक्सो का अपराध दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया गया तथा आरोपी की पतासाजी किया गा जो रिपोर्ट होने की जानकारी पाकर फरार था।

मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक राम स्वरूप नेताम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर तैनात किया गया था, आज मुखबिर सूचना पर एसआई आर.एस. नेताम हमराह स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी सिद्धांत सारथी उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आर.एस. नेताम के साथ महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक पदमेश डेंजारे की अहम भमिका रही है ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav