महिला ने चार साल की बेटी को अपार्टमेंट के चौथे तल से फेंका, बच्ची की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Aug 2022 08:00 PM
महिला ने चार साल की बेटी को अपार्टमेंट के चौथे तल से फेंका, बच्ची की मौत
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु में एक त्रासदपूर्ण घटना में एक मां ने कथित रूप से मानसिक तौर पर अक्षम चार साल की अपनी बेटी को अपार्टमेंट के चौथे तल से नीचे फेंक दिया जिससे बच्ची की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर को यहां संपंगीरामनगर में इस महिला ने अपनी बेटी को फेंकने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश भी की लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया. अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकार्ड हो गयी.

पुलिस उपायुक्त (मध्य संभाग, बेंगलुरु) आर श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, ‘‘ सूचना मिलने पर हम अस्पताल गये और जांच के दौरान हमें बताया गया कि बच्ची बालकनी से गिर गयी. विस्तृत जांच करने पर हमें पता चला कि मां ने जानबूझकर अपनी बेटी को फेंक दिया जिसने कल देर रात दम तोड़ दिया. मां पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की प्रक्रिया जारी है.’’ उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि मां ने बच्ची के मानसिक रूप से अक्षम होने के कारण यह कदम उठाया.
पुलिस का कहना है कि मां दंत चिकित्सक है लेकिन वह प्रैक्टिस नहीं कर रही थी और पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है . उसने कहा कि पिता की शिकायत पर इस मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu