रायपुर: व्यक्ति ने बेटे और बेटी की हत्या कर खुदकुशी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Aug 2022 10:44 PM
रायपुर: व्यक्ति ने बेटे और बेटी की हत्या कर खुदकुशी की
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने नौ वर्षीय बेटे और छह साल की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने कहा कि घटना धरसिनवा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हुई.

उन्होंने कहा, ”रामेश्वर साहू (30) ने आत्महत्या करने से पहले अपने बच्चों अमित (9) और रागिनी (6) की कथित तौर पर हत्या कर दी. शव क्षत-विक्षत हो चुके हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.” अतिरिक्त एसपी ने कहा कि शवों की स्थिति को देखते हुए लगता है कि घटना तीन दिन पहले हुई होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu