‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ में दूसरे नंबर पर रहीं रुबल शेखावत करने जा रही हैं अभिनय पारी की शुरुआत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Aug 2022 07:16 PM
‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ में दूसरे नंबर पर रहीं रुबल शेखावत करने जा रही हैं अभिनय पारी की शुरुआत
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ में दूसरे नंबर पर रहने वाली रुबल शेखावत तेलुगू फिल्म ‘आई पिला’ से अपनी अभिनय के कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं. तेलुगू भाषा की यह फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता रवि तेजा के भतीजे माधव भूपति राजू की भी पहली फिल्म होगी.

रुबल शेखावत (25) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी पहली फिल्म ‘आई पिला’ की पहली झलक. ’’ रुबल ने फिल्म में माधव भूपति राजू के नजर आने की भी जानकारी दी.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu